W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड के CM हेमंत सोरेन का आरोप, गैर भाजपा सरकारों को अस्थिर करने की हो रही है कोशिश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें नहीं हैं वहां वह लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने के प्रयास कर रही है।

03:29 PM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें नहीं हैं वहां वह लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने के प्रयास कर रही है।

झारखंड के cm हेमंत सोरेन का आरोप  गैर भाजपा सरकारों को अस्थिर करने की हो रही है कोशिश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें नहीं हैं वहां वह लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने के प्रयास कर रही है।सोरेन ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए यह बात कही।
Advertisement
 झारखंड के विधायकों की ‘खरीद फरोख्त’ की कोशिश 
उन्होंने यह भी दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा झारखंड के विधायकों की ‘खरीद फरोख्त’ की कोशिश कर रहे हैं।विपक्षी सदस्यों के भारी शोर गुल के बीच सोरेन ने कहा, ‘‘ जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं हैं वहां वह लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने के प्रयास कर रही है…..असम के मुख्यमंत्री ने भी झारखंड के विधायकों की ‘खरीद फरोख्त’ की कोशिश की।’’
jharkhand political drama cm hemand soren will take cabinet meeting today  in ranchi | झारखंड: सियासी ड्रामे के बीच आज शाम 4 बजे होगी मंत्रिपरिषद की  बैठक, रायपुर से आ रहे 4
Advertisement
गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करने की कोशिश 
इस दौरान विपक्षी सदस्य आसन के समीप आ गए और उन्होंने नारेबाजी की।सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए दंगे भड़का कर देश में ‘गृह युद्ध’ जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रही है।इससे पहले उन्होंने दिन में विधानसभा में कहा था कि विपक्षी भाजपा के विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास के चलते उन्होंने विश्वास प्रस्ताव पेश करने का कदम उठाया है।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×