W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड : दुमका में रेप के बाद पेड़ से लटकाया गया नाबालिग का शव, विरोध में लोगों ने बुलाया बंद

झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मरने वाली लड़की की उम्र करीब 14 साल है और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती है।

10:54 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मरने वाली लड़की की उम्र करीब 14 साल है और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती है।

झारखंड   दुमका में रेप के बाद पेड़ से लटकाया गया नाबालिग का शव  विरोध में लोगों ने बुलाया बंद
झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मरने वाली लड़की की उम्र करीब 14 साल है और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती है। घटना से आक्रोश लोगों ने शहर में बंद का ऐलान किया है। बंद को देखते हुए शहर में फोर्स की तैनाती की गई है।
Advertisement
दरअसल, दुमका में विश्वविद्यालय थाने के श्रीमदा से किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। 14 वर्षीय मृतक राणेश्वर थाना क्षेत्र की रंगलिया पंचायत की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि श्रीमदा गांव के कुछ लोग शनिवार की सुबह सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटकी किशोरी के शव पर पड़ी। सूचना के बाद विवि थाना प्रभारी सुजीत उरांव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
साजिश के तहत लड़की की हत्या
एक व्यक्ति ने बताया कि वह किसी के घर में काम करती है। बाद में उस लड़की की पहचान हो गई। सूत्रों के मुताबिक रंगलिया के कोचिया दगल की रहने वाली युवती दुमका के जामा स्थित अपनी मौसी के घर काम करती थी। इसी बीच अरमान अंसारी नाम के एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती कर दिया। जब आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाला गया तो साजिश के तहत लड़की की हत्या कर दी गई।
Advertisement
आरोपी गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 सहित पॉस्को एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें अपराधी के खिलाफ हत्या व बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि डीआईजी सुदर्शन मंडल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, जिले के एसपी अंबर लकड़ा ने भी बताया कि इस मामले में अरमान अंसारी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एसपी ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×