W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड : देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक, निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।

09:52 AM Sep 03, 2022 IST | Desk Team

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।

झारखंड   देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक  निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप है।
Advertisement
बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ लोगों के साथ जबरन एयरपोर्ट के ATC बिल्डिंग में प्रवेश किया। इसी मामले को लेकर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात डीएसपी रैंक के एक अफसर ने देवघर में लिखित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

महाराष्ट्रः कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका, पूर्व CM अशोक चव्हाण हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

बीते 31 अगस्त को गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लीयरेंस लेने का आरोप लगा है।
बता दें, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशिकांत दुबे दुमका मर्डर मामले में परिजनों से मिलने चार्टर्ड प्लेन से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से शाम 6 बजे तक ही उड़ान की इजाजत थी। लेकिन, सांसद पर जबरन शाम 5 बजकर 30 मिनट पर क्लियरेंस लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा का हवाला देते हुए अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×