W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jharkhand Election 2024: PM मोदी का झारखंड दौरा आज, चाईबासा और गढ़वा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। इसी बीच आज यानी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा और गढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

06:58 AM Nov 03, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। इसी बीच आज यानी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा और गढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

jharkhand election 2024  pm मोदी का झारखंड दौरा आज  चाईबासा और गढ़वा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
Advertisement

Jharkhand Election 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। इसी बीच आज यानी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा और गढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गढ़वा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी और भवनाथपुर के बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप शाही के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

लगभग 11:30 बजे पीएम मोदी गढ़वा पहुंचेंगे

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को लगभग 11:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर चेतना मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। वहीं से कुछ ही दूरी पर बने मंच पर पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर चेतना मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। साथ ही सभा स्थल में लोगों के बैठने लिए कुर्सियां भी लगा दी गई हैं। मंच बनकर तैयार है और कारीगर और मजदूर उसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं, पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

दो चरणों में होंगे मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें भी नजदीक आ रही हैं, जिनके लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी, जिससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा इस चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है, और पीएम मोदी की रैलियां इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

झारखंड में भाजपा के लिए यह चुनावी दौर चुनौतीपूर्ण है, जहां पिछले चुनाव में उन्हें काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पार्टी को उम्मीद है कि इससे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकेगा और चुनावी नतीजों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकेगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इधर, कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी की नजर है। चार डॉग स्क्वायड सभा स्थल का मुआयना कर रहा है। साथ ही मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं एनएसजी की टीम भी गढ़वा पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×