टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Jharkhand : झारखंड में बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की मौत

09:40 PM Jul 15, 2024 IST | Abhishek Kumar

Jharkhand : झारखंड के रांची जिले में शादी के मेहमानों के साथ बस की छत पर यात्रा कर रहे तीन लोगों की बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Jharkhand में बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की मौत

झारखंड(Jharkhand) के रांची जिले में शादी के मेहमानों के साथ बस की छत पर यात्रा कर रहे तीन लोगों की बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं इस खबर को लेकर जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची से लगभग 65 किलोमीटर दूर तमार पुलिस थाना क्षेत्र के चोगागुटू गांव के पास रविवार रात हुई इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक ने क्या कहा?

बुण्डू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रतिभान सिंह ने बताया कि कई लोग बस की छत पर यात्रा कर रहे थे और उनमें से कुछ के बिजली के तार के संपर्क में आने जाने से यह दुर्घटना हुईउन्होंने बताया, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बस सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र से तमार जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article