Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jharkhand Illegal Mining Case : ED ने प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुईं थी दो AK-47

प्रेम प्रकाश को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरासत में लिया गया और उसे रांची की एक अदालत में पेश किया जाएगा

09:49 AM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

प्रेम प्रकाश को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरासत में लिया गया और उसे रांची की एक अदालत में पेश किया जाएगा

झारखंड के राजनीतिक गलियारों में पैठ रखने वाले प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि प्रेम प्रकाश को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरासत में लिया गया और उसे रांची की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उसकी हिरासत की मांग करेगी। 
Advertisement
झारखंडमें अवैध खनन मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले, ईडी ने इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और मिश्रा के सहयोगी एवं बाहुबली बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था। प्रेम प्रकाश को झारखंड के सत्ता के गलियारे में पावर ब्रोकर के रूप में जाना जाता है। 

परमबीर सिंह से जुड़ा जबरन वसूली मामला : Court ने CBI की याचिका स्वीकार की

ईडी ने इस मामले की जांच के तहत बुधवार को रांची स्थित प्रकाश के परिसरों समेत झारखंड, बिहार, तमिलनाडु और दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ स्थानों पर छापेमारी की और दो एके-47 राइफल तथा 60 कारतूस बरामद किये। बरामद हथियार झारखंड के दो पुलिस कांस्टेबलों के थे जिन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया। 
Advertisement
Next Article