Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jharkhand: सिमडेगा में मैच के दौरान गिरी बिजली, 3 हॉकी खिलाड़ियों की मौत

11:52 PM Aug 14, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा में आकाशीय बिजली का कहर। सिमडेगा जिले के कोलिबिरा इलाके में एक हॉकी मैच का आयोजन किया गया था। मैदान में खिलाड़ी पहुंच गए थे। वहीं मैच देखने के लिए वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। कोलिबिरा के तुतीकेल पंचायत के जपला आरसी स्कूल के मैदान में खिलाड़ी हॉकी मैच खेलने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई और बिजली गरजने लगी। खिलाड़ी मैदान में ही खड़े थे और मैच शुरू होने वाला था। बाकी लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर चले गए।

मैच के दौरान मैदान में गिरी आकाशीय बिजली

इसी दौरान बारिश के साथ हॉकी मैदान में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ तीन हॉकी प्लेयर की मौत से लोगों में शोक की लहर है। हादसे के बाद मैदान में पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सिमडेगा से निकले कई बड़े हॉकी खिलाड़ी

झारखंड के सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। यहां से कई नेशनल प्लेयर निकले हैं। इनमें सिल्वानुस डुंगडुंग, ओलंपियन विमल, समुराई टेटे, सलीमा टेटे जैसे कई बड़े हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं। सभी झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाले हैं। ऐसे में एक साथ तीन युवा हॉकी खिलाड़ियों की मौत से लोगों में शोक की लहर है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article