टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Jharkhand: चुनाव से पहले राज्य सरकार का बड़ा फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

11:45 PM Sep 30, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। सूची के मुताबिक आईएएस मंजूनाथ भजंत्री रांची के उपायुक्त (डीसी) बनाए गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार का डीसी बनाया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। तबादले की ये है पूरी लिस्ट।

Advertisement

मंजूनाथ भजंत्री बनाए गए नए उपायुक्त

रांची के नए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री बनाए गए हैं। ये आईएएस राहुल कुमार सिन्हा की जगह लेंगे। मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित किया गया है। वे मनरेगा आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। अब इन्हें रांची जिले की कमान दी गयी है। वहीं, झारखंड के प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के रूप में पदस्थापित रहे 2017 बैच के आईएएस शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा जिले का उपायुक्त बनाया गया है।

सभी ने संभाला अपना कार्यभार

झारखंड सरकार में आईटी डिपार्टमेंट के निदेशक पद पर तैनात रहे 2017 बैच के आईएएस उत्कर्ष गुप्ता लातेहार जिले के नए उपायुक्त होंगे। 2018 बैच के आईएएस और पूर्वी सिंहभूम जिले में उप विकास आयुक्त के तौर पर पदस्थापित रहे मनीष कुमार को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी और झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर पदस्थापित रहे पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article