Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jharkhand Naxal Surrender: झारखंड में नक्सलवाद की टूटी कमर! 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर

03:55 PM Sep 25, 2025 IST | Amit Kumar
Jharkhand Naxal Surrender

Jharkhand Naxal Surrender: झारखंड सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति का असर अब साफ दिखने लगा है। गुरुवार को भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े 10 सक्रिय नक्सलियों ने चाईबासा में सरेंडर कर दिया। यह सरेंडर राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Jharkhand Naxal Surrender: सरेंडर के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

सरेंडर कार्यक्रम में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता, IG अभियान एस. माइकल राज, IG ऑपरेशन सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, IG सीआरपीएफ अनूप बिरथरे, DIG कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा, चाईबासा के एसपी अमित रेणु और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Jharkhand Naxal Surrender

Jharkhand Naxal Updates: सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम

पुलिस के अनुसार जिन 10 माओवादियों ने सरेंडर किया, उनके नाम हैं:

इन सभी पर हत्या, विस्फोट, हथियार कानून और यूएपीए जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज थे। ये अपराध टोन्टो, छोटानागरा, जराईकेला और गुवा थाना क्षेत्रों में हुए थे।

Chaibasa Naxal News: नक्सल आंदोलन को कमजोर करने में सफलता

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह सरेंडर माओवादी संगठन पर एक बड़ा प्रहार है। इससे कोल्हान और सारंडा जैसे संवेदनशील इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

Jharkhand Naxal Surrender

तीन सालों में 26 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

राज्य सरकार और सुरक्षाबलों के साझा प्रयासों का असर यह है कि पिछले तीन वर्षों में 26 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। झारखंड पुलिस, कोबरा, जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियानों के चलते नक्सलियों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम में सैकड़ों अभियान

वर्ष 2022 से अब तक पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल 9631 अभियान चलाए गए हैं। इनमें 175 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई और 10 उग्रवादी मुठभेड़ों में मारे गए। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

डीजीपी की अपील

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को एक नई जिंदगी शुरू करने का अवसर देती है। उन्होंने अन्य माओवादियों से भी अपील की कि वे हथियार छोड़ें और समाज के साथ मिलकर विकास में भाग लें।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Gumla Encounter: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, JJMP के तीन नक्सली मार गिराए, सर्च ऑपरेशन जारी

Advertisement
Next Article