Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

झारखंड: चंपई सोरेन सरकार के नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

06:02 PM Feb 17, 2024 IST | Jivesh Mishra

Jharkhand: झारखंड में चंपई सोरेन नीत गठबंधन सरकार में शामिल नए मंत्रियों ने शनिवार को अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नए मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित कर दिये थे।

Highlights:

मंत्री आलमगीर आलम को राज्य सचिवालय में पदभार किया ग्रहण

कुछ मंत्रियों को छोड़कर अधिकांश को पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन के समय वाले विभाग ही आवंटित किए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री आलमगीर आलम को ग्रामीण विकास, पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग सौंपा गया है और उन्होंने राज्य सचिवालय में पदभार ग्रहण किया।

बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग संभाले

जमशेदपुर (पश्चिम) से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने नेपाल हाउस में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, जबकि एक अन्य मंत्री बादल पत्रलेख (कांग्रेस) ने कृषि और पशुपालन विभाग का प्रभार संभाला। पत्रलेख ने विभाग के अधिकारियों को 2023-24 के लिए बजट आवंटन का उचित खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश दिया क्योंकि अगले महीने वित्तवर्ष समाप्त हो रहा है।

2 फरवरी को चंपई सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

पर्यटन, खेल और युवा मामलों का मंत्री बनाए गए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हफीजुल हसन ने भी शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद दो फरवरी को चंपई सोरेन ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article