झारखंड में कुरकुरे का लालच देकर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
jharkhand crime News : झारखंड के सरायकेला-खरसावां में एक पड़ोसी पर 3 साल की बच्ची को कुरकुरे और चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। जिसके बाद परिजनों द्वारा बच्ची को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच कि जा रही है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
आरोपी ने दिया चॉकलेट ओर कुरकुरे का लालच
दरअसल जानकारी के अनुसार तीन साल की बच्ची को पड़ोसी ने चॉकलेट और कुरकुरे का लालच देते हुए दुष्कर्म किया जाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद बच्ची रोने लगी और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
बच्ची की बात सुनने के बाद उसकी मां को मामले का संदेह हुआ और वो बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल ले गई। जहां उसे भर्ती किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल ने उसे तत्काल गंभीरता से लिया।
अस्पताल की रिपोर्ट से होगी दुष्कर्म की पुष्टि
बच्ची कि चिकित्सा जांच के लिए एमजीएम अस्पताल के प्रबंधन की ओर से मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है, जो यह पुष्टि करेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। दरअसल जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा गुरुवार को बच्ची की जांच किए जाने की उम्मीद है। वही तथ्य और रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे कि कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस ने आरोपी के संबंध मे ली परिजनों से जानकारी
पुलिस ने जानकारी के अनुसार बताया कि जिस व्यक्ति पर यह आरोप है वो परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह बच्ची के साथ पहले से ही सामान्य रूप से खेलता - कूदता था। इसी कारण परिजनों के आरोप पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। वही घटना सामने आने के बाद परिवार सदमे मे है। वही अब जांच और मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट के बाद ही मामले कि वास्तविकता का पता चलेगा।
यह भी पढ़ें - Jamshedpur National Highway Accident: जमशेदपुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मंत्री की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Join Channel