Devar Bhabhi Suicide Case: घर में फंदे से लटके मिले देवर-भाभी, पति दूसरे राज्य में करता था काम
झारखंड के खूंटी जिले में देवर-भाभी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की लंबे समय से चर्चा थी। मृतका का पति मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य गया हुआ था। इसके बाद देवर का भाभी के घर आना जाना बढ़ गया। इस बीच गुरुवार सुबह एक ही घर में फंदे से लटके हुए देवर-भाभी के शव मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
पति के शहर जाने पर देवर से बढ़ी नजदीकियां
मृतकों की पहचान 32 वर्षीय रंदाय टूटी और 28 वर्षीय सागर पाहन के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह दोनों के शव एक ही घर के अंदर फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने पर पहुंची मारंगहादा थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, गांव में इसकी चर्चा भी थी। रंदाय टूटी का पति काम करने के लिए 19 जून को दूसरे राज्य में चला गया था। इसके बाद से देवर का भाभी के घर में आना-जाना बढ़ गया था।
पति ने फोन कर घर आने की सूचना दी
जानकारी के अनुसार, घटना की भनक जब नोगा पाहन को लगी, तो उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर घर आने की बात कही। इसी दौरान बुधवार और गुरुवार की रात दोनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे जब एक ऑटो चालक किसी काम से उसके घर गया, तब इस खौफनाक मंजर का खुलासा हुआ। उसने दोनों के शवों को फंदे से झूलता देख तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।
मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका रंदाय टूटी के दो बच्चे, एक 11 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटा है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत की असली वजहों को जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Join Channel