झारखंड के सरायकेला में पुलिस थाने के अंदर महिला से दुष्कर्म का मामला, 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 गिरफ्तार
थाने के तीन पुलिसकर्मी पहुंचे जेल
सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गियारी ने सोमवार को मामले और अब तक की जांच की जानकारी दी। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले गम्हरिया थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Seraikela, Jharkhand | In a case involving the rape of a woman within the premises of the Gamharia police station, the Superintendent of Police (SP) has suspended 15 police personnel. During the course of the investigation, the accused, Neeraj Lakra (a wireless operator at Gamharia Police Station), was arrested and remanded to judicial custody. A Special Investigation Team (SIT)—led by the Sub-Divisional Police Officer (SDPO), Seraikela—has conducted further investigations. As a result, Sub-Inspector Manoj Kumar Sahu and Constable Santosh Kumar Rai (both from Gamharia Police Station) have been arrested and are being sent to judicial custody. The investigation into other aspects of the case remains ongoing.
— ANI (@ANI) November 2, 2026
इसके बाद मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ते हुए उसी थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार साहू और कांस्टेबल संतोष कुमार राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि 31 अक्टूबर को शिकायत मिलते ही तुरंत टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ा गया और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।
SIT कर रही जांच
बता दें, इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 15 पुलिसकर्मियों के निलंबन और 3 की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Join Channel