W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'अंधविश्वास' का तांडव! जादू-टोने के शक में बुजुर्ग के साथ हैवानियत, पेशाब पीने के लिए किया मजबूर

12:00 PM Mar 19, 2026 IST | Bhawana Rawat
 अंधविश्वास  का तांडव  जादू टोने के शक में बुजुर्ग के साथ हैवानियत  पेशाब पीने के लिए किया मजबूर
Elderly Man Forced to Drink Urine

Elderly Man Forced to Drink Urine: झारखंड के लातेहार जिले के दौना गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों के एक समूह ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ‘जादू टोना करने वाला’ करार देने के बाद पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। यह शर्मनाक घटना 17 मार्च को नेतरहाट थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित के बेटे बृजेश मुंडा ने आरोप लगाया कि गांव वालों ने उसके पिता के साथ यह अमानवीय कृत्य किया है।

Advertisement

बेटे ने बताया कि ग्रामीणों ने पीड़ित की पत्नी के साथ ही जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। वहीं, एक स्वास्थ्यकर्मी हीना देवी ने गांव वालों की इस हरकत का विरोध किया, जिसके बाद उसको पीटकर भगा दिया गया।

Advertisement

Elderly Man Forced to Drink Urine: 'जादू टोने' से महिला की मौत का आरोप

Elderly Man Forced to Drink Urine
Elderly Man Forced to Drink Urine (Social Media)

बृजेश मुंडा ने बताया कि यह हमला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने उसके पिता पर आरोप लगाया कि महिला की मौत उसके कथित जादू टोने की वजह से हुई है। इसके बाद 15 ग्रामीणों के एक समूह ने बैठक बुलाई और उसके पिता को 'जादू टोना करने वाला' करार देते हुए उन्हें अमानवीय हमले का शिकार बना दिया।

Advertisement

Jharkhand Witch Hunting: पुलिस ने बिना शिकायत सुने भेजा वापस?

स्वास्थ्यकर्मी हिना देवी के पति वीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि इस घटना के दौरान उसकी पत्नी को पीटा गया। वहीं, बृजेश मुंडा ने भी आरोप लगाया कि बुधवार, 18 मार्च को पीड़ित ने नेतरहाट पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उसे बिना शिकायत सुने कथित तौर पर वापस भेज दिया गया।

Elderly Man Assault in Jharkhand: पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले की जानकारी पुलिस निरीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दी। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस कि एक टीम ने ग्रामीणों ने पूछताछ की है, लेकिन अभी घटन की पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस पर अब तक कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘कतर पर फिर हुआ हमला, तो दुनिया से मिटा…’, कतर पर हमले से भड़के Trump, ईरान को दी खुली चेतावनी

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×