W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gumla 11th Grade Student Suicide : गुमला में 11वीं के छात्र ने घर में लगाया फंदा, मौत की वजह अब भी रहस्य

04:51 PM Jun 29, 2026 IST | Rohit Singh
gumla 11th grade student suicide   गुमला में 11वीं के छात्र ने घर में लगाया फंदा  मौत की वजह अब भी रहस्य
Gumla 11th Grade Student Suicide (source : social media)

गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के कुलमुंडा बेरीटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 17 वर्षीय छात्र जैतून लकड़ा ने रविवार देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

सोमवार सुबह सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

अचानक उठाया यह कदम

Gumla student suicide
Gumla student suicide (source : social media)

मृतक के पिता पैकस लकड़ा ने बताया कि जैतून रविवार को दिनभर सामान्य रूप से गांव और घर के आसपास घूमता-फिरता रहा था। उसके व्यवहार में ऐसा कोई बदलाव नहीं था जिससे किसी अनहोनी का शक हो। शाम को जब वह बाहर से घर लौटा, तो सीधे अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो परिजनों को कुछ अजीब लगा।

Advertisement

वजह अब भी रहस्य

शक होने पर जब परिजनों ने दूसरे दरवाजे और खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। जैतून फंदे से लटका हुआ था। वह रायडीह के एसएस हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।

घरवालों के मुताबिक जैतून ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों की जानकारी किसी को नहीं है। घर में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर खुदकुशी की असली वजह तलाशने में जुटी है।

यह भी पढ़ें - Janjgir Champa School Viral Video: स्कूल में रोमांस की हदें पार, शिक्षक और शिक्षिका की आपत्तिजनक हरकत CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×