झारखंड सरकार दे रही छात्रों को 15 लाख तक लोन, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ कैसे लें? जानें पूरी प्रक्रिया
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य के छात्रों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा यानी आपको एकेडमिक की पढ़ाई के लिए सरकार आपको 15 लाख रुपये तक का लोन दे रही है। लोन पर 4 फीसदी साधारण इंट्रेस्ट लगेंगे। तो आइए जानते हैं इस योजना का लाभ कौन ले सकता है और आवेदन कैसे करना है साथ ही हम इस योजना से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियों के बारे में भी जानेंगे।
झारखंड के छात्रों को क्या मिलेगा?
मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत स्टूडेंटन्स पढ़ाई के खर्च के लिए 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन ले सकते हैं। लोन चुकाने के लिए अधिकतम 15 साल का समय दिया जाएगा। इसके लिए अलग से प्रोसेसिंग फीस भी आपको नहीं देने होंगे। सबसे राहत की बात है कि 4 लाख रुपये से अधिक के लोन पर 5 फीसदी मार्जिन मनी की शर्त सरकार की तरफ से हटा दी गई है। अगर स्टूडेंट ने बैंक से लोन मिलने से पहले कॉलेज की फीस सबमिट कर दी है, तो नियमों के मुताबिक, उस फीस की वापसी के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
क्या सभी छात्रों को मिलेगा लोन?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें सरकार की तरफ से रखी गई हैं।
* छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए।
* आवेदन के समय उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
* डिप्लोमा के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
* ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई के लिए 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है।
* छात्र ने पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हो।
* जिस कोर्स के लिए लोन चाहिए, उसके लिए पहले से किसी बैंक से एजुकेशन लोन नहीं लिया हो।
क्या सभी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा इसका लाभ?
बता दें कि IIT, IIM, NIT, AIIMS, NLU, XLRI, IISc, BITS, IIFT सहित कई मान्यता प्राप्त संस्थानों में एडमीशन लेने वाले छात्र योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना में केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कुछ अन्य संस्थानों को भी सरकार की तरफ से लिस्टेड किया गया है। जहां इस योजना के तहत छात्र पढ़ सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: GSCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Registration पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अपना नाम, ई-मेल और कैप्चा भरें। इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद SMS से रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
स्टेप 4: User ID और Password से वेबसाइट पर Login करें।
स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी और पता भरें। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 6: फॉर्म Submit करने के बाद मिलने वाली Application ID संभालकर रखें।
स्टेप 7: इसके बाद उपलब्ध Member Lending Institution यानी MLI का चुनाव करें। बैंक या संबंधित संस्था आपके आवेदन की जांच करेगी और लोन को मंजूरी देगी।
कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स जरूरी है:-
आवेदन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, एडमिशन लेटर, राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज की जरूरत होगी।
लोन का स्टेटस कैसे देखें?
आवेदन करने के बाद छात्र GSCC पोर्टल पर अपने डैशबोर्ड में जाकर लोन का ताजा अपडेट देख सकते हैं आपको यहाँ से यह मालूम पड़ेगा कि आपके नाम पर कितनी राशि जारी हुई और आपको कितने पैसे वापस करने पड़ेंगे, इसकी जानकारी आप ऑनलाइन खुद देख सकते हैं।

Join Channel