डिमना लेक में गिरा फोन, ढूंढने उतरे तीन MGM के 3 जूनियर डॉक्टर, डूबने से 2 की मौत
Jamshedpur Dimna Lake Accident: झारखंड के Jamshedpur News से एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। दरअसल आज यानी शुक्रवार सुबह बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। मिली जानकारी के अनुसार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर समीर, यश और सक्षम शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए डिमना लेक पहुंचे थे।
इस दौरान घूमते-घूमते तीनों उस हिस्से में चले गए, जहां लोगों के जाने पर रोक है। इसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल फोन पानी में गिर गया। मोबाइल निकालने की कोशिश में तीनों गहरे पानी की ओर बढ़ गए। कुछ ही देर में उनका बैलेंस बिगड़ गया। ऐसे में यश किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए जिससे उनकी जान बच गई। वहीं समीर और सक्षम गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद यश ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस और बचाव दल को सूचना दी गई।
6 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और बचाव दल की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 6 छह घंटे की गहन तलाश के बाद दोनों डॉक्टरों के शव बरामद कर लिए गए। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग में कार्यरत मजदूरुल बारी, जो सिविल डिफेंस से भी जुड़े हैं, उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनकी मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। बताया दें कि सक्षम पलामू जिले के डाल्टेनगंज के रहने वाले थे। समीर जमशेदपुर के काशीडीह इलाके के निवासी थे, जबकि यश सोनारी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
तीनों MGM मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और हॉस्टल में रहते थे। इस हादसे ने कॉलेज के छात्रों और टीचर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की खबर मिलते ही MGM अस्पताल के डॉक्टर, मेडिकल छात्र और कर्मचारी बड़ी संख्या में डिमना लेक पहुंच गए। दोनों डॉक्टरों की मौत की खबर सुनकर उनके परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में भी शोक का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बता दें कि दोनों शवों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोड़ाम थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में तीनों डॉक्टर कैसे पहुंचे और कैसे यह हादसा हुआ। साथ ही डूबने की असली वजह और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘किडनैप नहीं, पति की मार से तंग आकर महिला ने छोड़ा था घर! पुलिस ने 7 साल बाद ऐसे सुलझाया पूरा केस

Join Channel