W3Schools
Advertisement

जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की संदिग्ध मौत, मुरी जंक्शन के पास मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह सोमवार को रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से पटना जाते समय अचानक लापता हो गए थे।
04:45 PM Oct 27, 2026 IST | Bhawana Rawat
जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह सोमवार को रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से पटना जाते समय अचानक लापता हो गए थे।
जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की संदिग्ध मौत  मुरी जंक्शन के पास मिला शव
Jan Suraaj Digital Communication Manager Death

जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सोमवार को रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से अचानक लापता हो गए थे। मंगलवार दोपहर को रांची जिले के मुरी जंक्शन के पास जंगल वाले इलाके में रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिला। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी।

Advertisement

पेंट्री कार में खाने का ऑर्डर देने गए, लेकिन लौटे नहीं

देवपालिक गुप्ता की मौत की पुष्टि जनसुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह हादसा है या कोई वारदात।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के सी-2 कोच में सवार होकर पटना जा रहे थे। दोपहर तीन बजे मुरी स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले वह पेंट्री कार की तरफ खाने का ऑर्डर देने गए थे, जिसके बाद वह अपनी सीट पर वापस नहीं लौटे। काफी समय बीतने के बाद जब साथियों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

Advertisement

FIR दर्ज होने में 6 घंटे की देरी

ट्रेन और मुरी स्टेशन पर खोजबीन के बाद भी देवपालिक का कोई सुराग नहीं मिला, इसके बाद यात्रियों ने बोकारो पहुंचकर 'रेल मदद ऐप' पर शिकायत दर्ज की। आरोप है कि RPF और GRP के बीच अधिकार क्षेत्र (Jurisdiction) के विवाद की वजह से FIR दर्ज होने में 6 घंटे से ज्यादा की देरी हुई। आखिरकार रात 9 बजे रांची में मामला दर्ज हुआ।

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने झारखंड के CM से की कार्रवाई की मांग

देवपालिक के शव की पहचान उनके भाई ने की है। देवपालिक के साथी ने पुलिस-प्रशासन पर शुरुआत में लापरवाही बरतने और रात के समय तलाशी न लेने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और रांची जिला प्रशासन को टैग कर तुरंत कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, पुलिस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि ये हादसा था या फिर हत्या।

Also Read: मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्कान और साहिल की फांसी के खिलाफ याचिका की स्वीकार

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×