Sahibganj ASI Suspended: झारखंड में ASI को खंभे से बांधकर पीटा, ग्रामीणों ने नशे में हंगामा करने का लगाया आरोप, 59 लोगों पर FIR
झारखंड के साहिबगंज से एक हैरान करने वाला सामने आया है। जहां एक ASI को गांव के लोगों ने मिलकर बिजली खंभे से बांधकर पीटा। बता दें कि यह मामला तालझारी थाना इलाके के मोतिझरना बाजार की है जहां पुलिस में (ASI) एएसआई पद पर तैनात चिंटू कुमार ड्यूटी के समय नशे में दिखाई दे रहे है। इस हटना के दौरान तालझारी थाना प्रभारी नीतीश पांडेय मौके पर घटनास्थल पर पहुचें और मामले को शांत कराकर स्थिति को संभाला साथ ही (ASI) एएसआई चिंटू कुमार सस्पेंड करके थाने ले गए है।
किन लोगों पर दर्ज हुआ है मामला
इस मामले के चलते एएसआई ने कई लोगों पर केस दर्ज किया है जिसमें शेख अली खान, गुड्डू खान, लड्डू खान, सडुल खान, शेख राजा, शेख करीम, शेख साजिद, शेख उसतर, हरमुज खान, गुलबाज खान, तौफिक खान, अख्तर खान, दिल्लू खान, मो. नुरेल और शेख बाबू सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार कुल 19 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ गांव में रहने वाले लोगों ने एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज किया गया है।
ASI ने बताई कहानी
एएसआई चिंटू कुमार ने कहा की वह 21 अक्टूबर को सीनियर अधिकारियों के कहने पर सुकसेना घाट में दुर्गा मां के विसर्जन की ड्यूटी पर लगे हुए थे साथ ही वह उस ड्यूटी के बाद महाराजपुर बाजार में मेला ड्यूटी के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि करीब 8:30 बजे सायरन बजाते हुए मोतिझरना से लौट रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका और गाड़ी से नीचे उतारकर उनके साथ बुरा व्यवहार करने लगे और बाद में उन्हें बिजली के खंबे से बंद कर पीटा गया।

Join Channel