W3Schools
Advertisement

Jharkhand Gumla Encounter: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, JJMP के तीन नक्सली मार गिराए, सर्च ऑपरेशन जारी

10:10 AM Sep 24, 2025 IST | Team Desk
jharkhand gumla encounter  सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी  jjmp के तीन नक्सली मार गिराए  सर्च ऑपरेशन जारी
Jharkhand Gumla Encounter

Jharkhand Gumla Encounter: झारखंड के गुमला जिले में सुबह सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। बता दें कि इनमें पांच-पांच लाख के इनामी लालू लोहरा और छोटू उरांव के अलावा सुजीत उरांव शामिल हैं। तीनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) से जुड़े थे। यह मुठभेड़ बिशुनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई।

Advertisement

Jharkhand Gumla Encounter: AK-47 राइफल बरामद

Jharkhand Gumla Encounter
Jharkhand Gumla Encounter

गुमला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों में लोहरदगा निवासी लालू लोहरा जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर था। उसके पास से एके-47 राइफल बरामद हुई है। दूसरा नक्सली छोटू उरांव लातेहार का रहने वाला था और वह भी नक्सली संगठन में सब-जोनल कमांडर था। इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए के इनाम थे।

Advertisement

Jharkhand Naxal News Today: सर्च ऑपरेशन जारी

वहीं, तीसरा नक्सली सुजीत उरांव, लोहरदगा का रहने वाला था और संगठन में कैडर के रूप में सक्रिय था। मारे गए नक्सलियों के पास से एके 47 सहित कई हथियारों की बरामदगी हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि सितंबर महीने में सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की यह चौथी घटना है, जिसमें आठ नक्सली मारे गए हैं।

Advertisement

Naxal Encounter in Jharkhand

Jharkhand Gumla Encounter
Jharkhand Gumla Encounter

15 सितंबर को हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में एक करोड़ के इनामी माओवादी नक्सली सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश, 25 लाख के इनामी और भाकपा माओवादी संगठन की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य रघुनाथ हेंब्रम और 10 लाख के इनामी वीर सेन गंझू मारे गए थे। वहीं 14 सितंबर को पलामू के मनातू जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था।

Naxal Free State: नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 100 से 150 माओवादी सक्रिय हैं। पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में भाकपा माओवादी के 13 बड़े नक्सली शामिल हैं। इनमें मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल पर एक-एक करोड़ का इनाम है। झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को 'नक्सल मुक्त' बनाने के लक्ष्य के तहत अभियान चला रहे हैं।

ALSO READ: Hazaribagh Encounter: झारखंड में एनकाउंटर, 1 करोड़ का इनामी सहदेव समेत तीन नक्सली ढेर, 3 AK-47 राइफल बरामद

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×