W3Schools
Advertisement

Jharkhand Husband Wife Death: पति-पत्नी ने कंबल में आग लगाकर की आत्महत्या, लोगों में हड़कंप

झारखंड के लोहरदगा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में एक पति-पत्नी ने रविवार शाम को कंबल में लिपटकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर ली।
03:15 PM Oct 26, 2026 IST | Team Desk
झारखंड के लोहरदगा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में एक पति-पत्नी ने रविवार शाम को कंबल में लिपटकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर ली।
jharkhand husband wife death  पति पत्नी ने कंबल में आग लगाकर की आत्महत्या  लोगों में हड़कंप
Jharkhand Husband Wife Death

झारखंड के लोहरदगा जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति पत्नी ने एक कंबल में लिपटकर पेट्रोल छिडक कर आत्महत्या कर ली। यह घटना बीती रात भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में हुई। मृतक पति की पहचान 25 साल के अजीत उरांव के रूप में हुई और पत्नी की पहचान 20 साल बाल्मीकि उरांव के रूप में हुई है। इस घटना के चलते पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। फ़िलहाल अभी पुलिस इस मामले की जांच में लगी है और आस-पास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

जानिए क्या हुआ था उस दिन

यह घटना रविवार की शाम को घटित हुई थी। अजीत की पत्नी ने करीब 8 बजे अपने घर का दरवाजा बंद किया था। दोंनो ने एक कंबल में लिपटकर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या की। घर के लोगों ने जब दोनों के कमरे से आग की लपटे उठते हुए देखी तो उन्होंने कमरे में देखा, दोनों जलते हुए दिखाई दिए। घर वाले दरवाजा तोड़कर अंदर गए और दोनों को बचाया।

Advertisement

वहीं घर में मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
दोनों को जनस्वास्थ लेकर गए लेकिन अजीत ने दम तोड़ दिया वहीं पत्नी को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लेकर गए लेकिन उसने भी वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया। फ़िलहाल अभी उनके घर में मातम छाया हुआ है।

Advertisement

मानसीक रूप से कमजोर था अजीत

अजीत को जानने वाले लोगों ने बताया कि अजीत काफी समय से मानसिक रूप से कमजोर था। लोगों ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और फ़िलहाल उनका कोई बच्चा नही था। अजीत मानसिक रूप से सही ना होने की वजह से वह काफी धुम्रपान करता था। आस पास में रहने वालों ने बताया कि दोनों को कोई पारिवारिक रूप से कोई समस्या नही थी। लोगों को शक है कि अजीत ने यह फैसला मानसिक रूप से कमज़ोर होने की वजह लिया था। थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि इस घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल अभी पुलिस इस घटना की कोई पुष्टि नही कर पाई है।

Also Read: Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई प्राइवेट बस , 3 लोगों की मौत, 8 से 10 घायल

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×