Jharkhand Godda News: झारखंड में मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस, रसोइया आदिवासी महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
झारखंड के रांची के गोड्डा जिले से एक मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पादरी थॉमस सोरेन पर उसी के स्कूल में रसोइया का काम करने वाली आदिवासी महिला ने बलात्कार और कई बार यौन शोषण करने के आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो और उसका पति इसी साल जून के महीने में काम की तलाश में आए थे। आरोपी पादरी ने ही दोनों को काम दिया था, जहां महिला को रसोइया और उसके पति को छात्रों के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी।
पीड़ित ने FIR में क्या-क्या बताया
पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में ये भी बताया है कि आरोपी प्रधानाचार्य ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने इसका विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को नौकरी से निकालने और साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
न्याय की गुहार
पीड़ित ने ये भी बताया कि आरोपी पादरी सभी वारदातों को अंजाम अपने कमरे और स्कूल के कार्यालय का इस्तेमाल करता था। इस सब घटनाओं के कारण वह जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरदस्ती उससे गर्भपात करने के लिए गोलीयां दी।लेकिन इन दवाइयों से महिला की तबीयत खराब हुई, तो उसने हिम्मत करके पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली इस दंपति ने न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया।
पुलिस ने की जांच शुरू
न्याय के लिए झारखंड के महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी को बताई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। ममता कुमारी ने मामले को गंभीरता से लाते हुए,तुरंत कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले पर एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है और डीएसपी रैंक के अधिकारी को दे दी गई है। जिन्होंने सोमवार को घटनास्थल का दौरा भी किया है। पुलिस फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जांच सुनिश्चित करवा रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। साथ ही पुलिस का यह भी दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join Channel