Palamu Newborn Body Case: झारखंड के पलामू में कुत्ते के मुंह में मिला मासूम बच्चे का शव, पुलिस को 2 महिला पर शक
झारखंड से एक चौंकाने वाला मामला समने आया है। झारखंड के पलामू में मेदिनीनगर के पास मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में एक मासूम बच्चे के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं एक कुत्ते के मुंह में बच्चे के शव का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद जिला प्रशासन ने जांच करने को कहा है, पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दो महिला फुटेज में देखी गई
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा की दो महिला मंगलवार को एक बस्ते में कुछ ले जाती हुई दिखाई दी। लेकिन 2 घंटे बाद जब वह दोनों वापस आती हुई देखी गई तो दोनों के हाथ में बस्ता नहीं देखा गया। पुलिस ने जांच करते हुए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला की एक नाबलिग 16 साल की युविका ने अपना 8 महीने का बच्चा गिरा दिया साथ ही उस मासूम बच्चे को अस्पताल के एमएमसीएच परिसर में फेंक दिया। फ़िलहाल पुलिस अभी इस मामले की जानकारी ओर जुटा रही है।
पुलिस ने बच्चे को झाड़ियों में खोजा
इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने बच्चे को कई अन्य जगह और जंगल की झाड़ियों में खोजा। लेकिन पुलिस अभी इस मामले से जुड़े हुए तथियो को जोड़कर जांच कर रही हो साथ ही पुलिस को शक है कि इस बच्चे के शव से जुड़े हुए सबूतों को मिटने की कोशिश की गई है.इस घटना के बाद अस पास के अस्घपतालों को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच में पाए जाने वाले आरोपी पर कड़ी करवाई की जाएगी।
पुलिस ने दो संस्थानों को किया सील
इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार की शाम को करीब सात बजे उत्तम हॉस्पिटल और निपुन अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया। इस करवाई के चलते अस्पताल में बवाल मच गया और इस करवाई के बाद उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही उनके साथ सदर एसडीओ संजय पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता और एमएमसीएच अधीक्षक डॉ. अजय कुमार के साथ कई अन्य लोग घटनास्थल पर मौजूद फ़िलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Join Channel