W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड पेपर लीक पर घेरे में आई हेमंत सोरेन सरकार! जानिए किन-किन परीक्षाओं पर उठे सवाल?

Jharkhand Paper Leak Case: झारखंड में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। JSSC, JPSC, JAC और NEET-UG समेत कई परीक्षाएं विवादों में रही हैं, जबकि कई मामलों की जांच अभी भी जारी है।
07:57 PM Jul 28, 2026 IST | Amit Kumar
Jharkhand Paper Leak Case: झारखंड में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। JSSC, JPSC, JAC और NEET-UG समेत कई परीक्षाएं विवादों में रही हैं, जबकि कई मामलों की जांच अभी भी जारी है।
झारखंड पेपर लीक पर घेरे में आई हेमंत सोरेन सरकार   जानिए किन किन परीक्षाओं पर उठे सवाल
Jharkhand Paper Leak Case (credit social media )

Jharkhand Paper Leak Case: पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच अब झारखंड की CM हेमंत सोरेन सरकार भी विपक्ष के निशाने पर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य सरकार पर एन्ट्रेंस एग्जामस् में लगातार गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए CM हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी का कहना है कि पिछले कुछ सालों में झारखंड में कई महत्वपूर्ण भर्ती और बोर्ड परीक्षाएं विवादों में रही हैं। कई मामलों में पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और प्रश्नपत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। कुछ मामलों की जांच चल रही है, जबकि कुछ एग्जाम  को रद्द कर दोबारा आयोजित करना पड़ा।

Advertisement

झारखंड में किन परीक्षाओं पर लगे पेपर लीक के आरोप?

1. JSSC CGL एग्जाम 

साल 2023 में आयोजित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जाम  विवादों में आ गया था। वहीं एग्जाम के बाद प्रश्नपत्र लीक होने और अनियमितताओं के आरोप लगे। मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंचा। इसके बाद एग्जाम  रद्द कर दोबारा कराई गई। इस पूरे मामले की जांच CID ने भी की।

Advertisement

2. JPSC सिविल सेवा एग्जाम

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक और मेन एग्जाम  को लेकर भी कई सवाल उठे। आरोप लगाए गए कि प्रश्नपत्र की प्राइवेसी  बनाए रखने में लापरवाही हुई और पेपर लीक की आशंका रही। इन आरोपों की जांच के लिए CID की विशेष जांच टीम (SIT) जांच कर रही है।

3. JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती एग्जाम 

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा भी विवादों में रही। आरोप लगे कि परीक्षा माफिया और सॉल्वर गैंग की मदद से बड़े स्तर पर धांधली की गई। जांच के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। मामले की जांच अभी भी जारी है।

4. JAC 10वीं बोर्ड एग्जाम 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड एग्जाम  में हिंदी और साइंस सब्जेक्ट  के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद एग्जाम  की निष्पक्षता पर सवाल उठे। जांच के बाद संबंधित एग्जाम   को रद्द कर दोबारा आयोजित किया गया।

5. NEET-UG एग्जाम 

राष्ट्रीय स्तर की NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी झारखंड का नाम सामने आया। जांच एजेंसियों को हजारीबाग और देवघर से कई अहम सुराग मिले। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है और कई राज्यों में इसकी जांच का दायरा बढ़ाया गया।

JPSC की कई भर्तियां भी विवादों में

पेपर लीक के अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की कई भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। इनमें 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, सहायक वन संरक्षक भर्ती, झारखंड पात्रता परीक्षा, परियोजना प्रबंधक भर्ती, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), मेडिकल कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और सहायक लोक अभियोजक (APP) भर्ती जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में पारदर्शिता और चयन प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आईं। कुछ मामलों में जांच शुरू हुई तो कुछ मामलों में अभ्यर्थियों ने कोर्ट  का दरवाजा भी खटखटाया।

बता दें कि भर्ती सिस्टम  में कथित अनियमितताओं और जांच के बीच JPSC ने एक समय अपनी 9 भर्ती परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। आयोग ने इसके पीछे "अपरिहार्य वजह " बताई थी। लेकिन, उस समय यह फैसला ऐसे दौर में लिया गया, जब कई भर्तियों को लेकर विवाद और जांच चल रही थी। इससे अभ्यर्थियों की चिंता और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में नहर से मिला 30 वर्षीय महिला का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×