W3Schools
Advertisement

Jharkhand power plant blast: रामगढ़ की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

झारखंड के रामगढ़ में बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात तेज ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। हादसे में चार इंजीनियर इसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
10:17 AM Aug 22, 2026 IST | Shivangi Shandilya
झारखंड के रामगढ़ में बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात तेज ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। हादसे में चार इंजीनियर इसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
jharkhand power plant blast  रामगढ़ की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट  3 इंजीनियरों की मौत
Jharkhand power plant blast

झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे वहां काम कर रहे 4 इंजीनियर हादसे का शिकार हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन इंजीनियरों की जान जाने की खबर भी सामने आई है, जबकि 1 इंजीनियर गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। हादसे के बाद फैक्ट्री में कामकाज रोक दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

टर्बाइन में धमाके से हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा पावर प्लांट के टर्बाइन सेक्शन में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशीन के एक हिस्से में अधिक तापमान बढ़ी थी। इसके बाद बचाव के लिए फ़ैक्ट्री में लगे सिस्टम सही तरीके से काम करना बंद कर दिया। इस दौरान टर्बाइन में जोरदार विस्फोट हुआ और तेज आवाज आई। उस वक्त फ़ैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि तरुण रवानी चौथा कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद प्लांट में अफरा तफरी मच गई और पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे कई सवाल

बता दें कि हादसे के बाद कर्मचारियों में सुरक्षा मानक को लेकर काफी नाराजगी हैं। उनका आरोप है कि औद्योगिक इकाई में काम करने वालों की सुरक्षा को लेकर कुछ इंतजाम नहीं किए जाते हैं। उनका कहना है कि अगर जरूरी सावधानी बरती जाती तो इस घटना को रोका जा सकता था। प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मदद और मामले की विस्तृत जांच की मांग की गई है। कर्मचारियों ने जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×