W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

JPSC घोटाला; अभ्यर्थियों की सेटिंग के लिए लीज पर लिया पूरा होटल, JPSC कर्मी समेत 2 और गिरफ्तार

जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने सेटिंग के लिए पूरा होटल ही लीज पर ले रखा था।
02:23 PM Jul 26, 2026 IST | Rohit Singh
जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने सेटिंग के लिए पूरा होटल ही लीज पर ले रखा था।
jpsc घोटाला  अभ्यर्थियों की सेटिंग के लिए लीज पर लिया पूरा होटल  jpsc कर्मी समेत 2 और गिरफ्तार

JPSC Recruitment Scam : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली के मामले में CID ने अपनी जांच तेज कर दी है। शनिवार को एजेंसी ने दो और आरोपियों को दबोच लिया, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

Advertisement

घोटाले के मुख्य सरगना अभय तिवारी ने अभ्यर्थियों की सेटिंग कराने और फर्जीवाड़े का नेटवर्क चलाने के लिए रांची में एक पूरा होटल ही लीज पर ले रखा था। सीआईडी की टीमें अब उस होटल के पुराने रिकॉर्ड्स खंगाल रही हैं, ताकि इस धांधली से जुड़े बाकी चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

Advertisement

JPSC कर्मचारी भी शामिल

सीआईडी ने शनिवार को जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक जेपीएससी का कर्मचारी सोनू कुमार है, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी सहयोगी अरविंद कुमार बताया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी रांची के दो होटलों में पुलिस की मदद से रेड मारकर तीन लोगों को दबोचा गया था। वहीं बुधवार को जेपीएससी के एक सीनियर अफसर समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Advertisement

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभय तिवारी ने साल 2021 में रांची के स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल को 11 महीने की लीज पर लिया था। सीआईडी को शुरुआती जांच में पता चला है कि इस होटल का इस्तेमाल अभ्यर्थियों से सेटिंग करने, सीक्रेट मीटिंग्स और पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करने के लिए किया जाता था। एजेंसी अब यह डेटा निकाल रही है कि उस दौरान उस होटल में कौन-कौन ठहरने आया था।

अधिकारी बनने तक का खेल

मुख्य आरोपी अभय तिवारी पहले परीक्षाएं आयोजित कराने वाली प्राइवेट एजेंसी 'टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग' में मार्केटिंग मैनेजर था। आरोप है कि उस पद पर रहते हुए उसने OMR शीट्स में जमकर हेराफेरी की और पैसों के दम पर सेलेक्शन प्रोसेस को प्रभावित किया। बाद में उसने खुद भी सेटिंग के जरिए जेपीएससी क्लियर कर लिया और वर्तमान में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (BSO) के पद पर तैनात था।

यह भी पढ़ें - ‘किडनैप नहीं, पति की मार से तंग आकर महिला ने छोड़ा था घर! पुलिस ने 7 साल बाद ऐसे सुलझाया पूरा केस

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×