W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खूंटी में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गईं महिला थाना प्रभारी, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को एसीबी ने खूंटी जिले की एक महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
05:14 PM Jul 30, 2026 IST | Bhawana Rawat
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को एसीबी ने खूंटी जिले की एक महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
खूंटी में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गईं महिला थाना प्रभारी  acb ने रंगे हाथ दबोचा
Khunti Police Station Incharge Arrested

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को एसीबी ने खूंटी जिले की एक महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। असबाब इस पूरे मामले में गहराई से जांच कर रही है और रिश्वत मांगने के आरोप से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

आरोपी का नाम हटाने के लिए मांगी थी 50,000 की रिश्वत

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, महिला थाना में दर्ज एक मामले में एक आरोपी का नाम हटाने और जांच में राहत देने के एवज में थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पैसे देने के बजाय इसकी शिकायत एसीबी रांची से की। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की।

Advertisement

ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

ACB द्वारा बनाए गए प्लान के हिसाब से गुरुवार को शिकायतकर्ता थाना प्रभारी के पास पंहुचा और उसे रिश्वत दी। तभी आसपास बिना वर्दी में तैनात ACB की टीम ने थाना प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें रांची के एसीबी मुख्यालय ले गई। ब्यूरो के अधिकारी इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं।

थाना प्रभारी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

खूंटी महिला थाना पहले भी रिश्वत के मामलों में चर्चा में रह चुका है। साल 2021 में इसी थाने की तत्कालीन प्रभारी मीरा कुमारी को भी एसीबी ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×