W3Schools
Advertisement

JPSC भर्ती मामले में बड़ा एक्शन! पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

L Khyamgaty Arrested: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीआईडी कार्यालय ले जाया गया, जहां मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें सोमवार शाम न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है।
02:51 PM Aug 10, 2026 IST | Amit Kumar
L Khyamgaty Arrested: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीआईडी कार्यालय ले जाया गया, जहां मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें सोमवार शाम न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है।
jpsc भर्ती मामले में बड़ा एक्शन  पूर्व अध्यक्ष एल  खियांगते को cid ने किया गिरफ्तार
L Khyamgaty Arrested (credit social media)

L Khyamgaty Arrested: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)  भर्ती मामले में बड़ा एक्शन  लेते हुए CID ने आयोग के  पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को  गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी कथित परीक्षा अनियमितता और धांधली से जुड़े मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एल. खियांग्ते लंबे समय से JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के दायरे में थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान आयोग ने एक ऐसी कंपनी को परीक्षा आयोजन का काम दिया, जिसे पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ा है। आरोपों के मुताबिक, परीक्षा आयोजित कराने के लिए TDPL नाम की कंपनी का चयन किया गया था। प्रदर्शनकारी छात्र इसी कंपनी को लेकर सवाल उठा रहे हैं और इसकी ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

22 जुलाई को दिया था चेयरमैन पद से इस्तीफा

बता दें कि एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई 2026 को JPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा उस समय सामने आया था, जब CID ने परीक्षा में  धांधली की जांच के तहत JPSC से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। इस्तीफा देने के बाद खियांग्ते ने कहा था कि वह चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। इसी वजह से उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला किया। लेकिन , इस्तीफे के बाद भी जांच एजेंसी की पूछताछ जारी रही और अब उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Advertisement

इस मामले में CID पहले भी एल. खियांग्ते से पूछताछ कर चुकी है। 3 अगस्त 2026 को उनसे 7  सात घंटे तक पूछताछ की गई थी।  एक अधिकारी के अनुसार, खियांग्ते सुबह लगभग 11 बजे CID कार्यालय पहुंचे थे और शाम करीब 6 बजे वहां से बाहर निकले। यह पूछताछ JPSC की ओर से आयोजित अलग- अलग  परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में की गई थी। बताया गया था कि यह पूछताछ का चौथा दौर था। इसी दौरान CID ने राज्यभर में करीब 18 स्थानों पर छापेमारी भी की थी।

3 JPSC सदस्यों ने भी दिया इस्तीफा

इस मामले में कार्रवाई का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले JPSC के तीन सदस्यों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आयोग और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल और तेज हो गए। वहीं, छात्रों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है। प्रदर्शनकारी JPSC परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि जिस ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL को परीक्षा आयोजन का जिम्मा दिया गया था, उसके जरिए आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाए।

JPSC मामले को लेकर झारखंड में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी उनके भविष्य पर सीधा असर डालती है। इसलिए वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CID के सामने खुला JSSC CGL पेपर लीक का राज, 12 लाख लेकर 15 छात्रों को रटाए 65 सवाल

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×