W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रातों-रात अमीर बनाने का लालच देकर 3 करोड़ की ठगी, हजारीबाग पुलिस ने सट्टा रैकेट के गुर्गे को दबोचा

08:31 PM Jun 02, 2026 IST | Rohit Singh
रातों रात अमीर बनाने का लालच देकर 3 करोड़ की ठगी  हजारीबाग पुलिस ने सट्टा रैकेट के गुर्गे को दबोचा
Online Betting Scam in Jharkhand

Online Betting Scam in Jharkhand : झारखंड के कोर्रा में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से करोड़ों ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोर्रा इलाके में रेड डालकर राहुल कुमार (28) नाम के एक युवक को दबोचा है। शुरुआती जांच में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध लेन-देन का मामला सामने आया है।

Advertisement

एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने रविवार को यह कार्रवाई की। राहुल के पास से दो मोबाइल जब्त हुए हैं, जिनमें तीन सट्टेबाजी वेबसाइट्स लाइव लॉग-इन थीं। कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि इन मोबाइलों के डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने पर 3 करोड़ से ऊपर का ट्रांजैक्शन मिला है। यह नेटवर्क काफी समय से एक्टिव था।

Advertisement

Jharkhand Betting Racket : चचेरे भाई के साथ मिलकर ठगी

Online Betting Scam in Jharkhand
Online Betting Scam in Jharkhand

पूछताछ में राहुल ने कुबूल किया कि वह अपने चचेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ मिलकर यह सट्टा रैकेट चला रहा था। ये लोग मोटी कमाई का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए कुछ लोगों को मुनाफा दिया जाता था, लेकिन जैसे ही कोई बड़ी रकम लगाता, ये उसे ठग लेते थे।

Advertisement

इनका यह नेटवर्क सिर्फ हजारीबाग तक सीमित नहीं था। आरोपी रांची, रामगढ़ और चतरा जैसे कई पड़ोसी जिलों में भी एक्टिव थे।

Hazaribagh Police Raid : पुलिस कर रही छापेमारी

Online Betting Scam in Jharkhand
Online Betting Scam in Jharkhand (source : social media)

मामले में सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और ऑनलाइन जुआ प्रोत्साहन एवं विनियमन अधिनियम, 2025 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी प्रिंस कुमार की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बैंक खातों की जांच अभी जारी है।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×