W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

श्रीलंका से तैरकर भारत पहुंचा 7 साल का बच्चा, 9 घंटे 50 मिनट में 29 KM तैरकर बनाया World Record

11:18 AM May 01, 2026 IST | Bhawana Rawat
श्रीलंका से तैरकर भारत पहुंचा 7 साल का बच्चा  9 घंटे 50 मिनट में 29 km तैरकर बनाया world record
Palk Strait Youngest Swimmer

Palk Strait Youngest Swimmer: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले लगभग 7 साल के नन्हें तैराक ईशांक सिंह ने समुद्र की लहरों को मात देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर का खतरनाक समुद्री रास्ता (दुर्गम पाक स्ट्रेट) पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम की ओर से ‘द यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्वीमर’ बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिला है।

Advertisement

Palk Strait Youngest Swimmer: 9 घंटे 50 मिनट में पूरा किया 29KM का सफर

Palk Strait Youngest Swimmer
Palk Strait Youngest Swimmer (Source: Social Media)

इशांक ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक 9 घंटे 50 मिनट का सफर तय कर पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जसवंत के नाम था। उन्होंने साल 2019 में 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक की दूरी 10 घंटे 30 मिनट में पूरी की थी।

Advertisement

डैम में रोजाना 4-5 घंटे करते थे कड़ी मशक्कत

इशांक ने अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रांची के धुर्वा डैम में रोजाना 4-5 घंटे तक कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपने प्रशिक्षकों अमन जयसवाल और बजरंग कुमार के मार्गदशन में ये विशेष प्रशिक्षण हासिल कर यह मुकाम पाया। इस नन्हें तैराक के साहसिक कारनामे ने झारखंड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित कर तिरंगे का मान बढ़ाया है।

Advertisement

Palk Strait Youngest Swimmer: इशांक के स्कूल में खुशी की लहर

नन्हें तैराक इशांक रांची के डीएवी श्यामली स्कूल के तीसरी कक्षा के छात्र हैं। उनकी इस सफलता पर स्कूल के प्रिंसिपल बी.एन. झा ने कहा कि यह हमारे स्कूल और पूरे देश के लिए गर्व का पल है। इतनी कम उम्र में समुद्र जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करना असाधारण साहस और अनुशासन का उदाहरण है। इशांक ने यह साबित कर दिया कि समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Jharkhand News Today: रांची के नन्हें लाल का कमाल!

Jharkhand News Today
Jharkhand News Today (Source: Social Media)

रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "रांची के नन्हें लाल का कमाल!" उन्होंने कहा, "नन्हे तैराक इशांक सिंह ने 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह भारत के लिए भी स्वर्णिम उपलब्धि है।
महज 9 घंटे 50 मिनट में उन्होंने तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक का सफर पूरा किया और तैरकर पूरा किया, ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र (7 वर्ष) के तैराक बन गए। अपनी इस उपलब्धि से इशांक ने रांची और झारखंड के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष का मान बढ़ाया है। हम सबको गौरवान्वित किया है।

Also Read: ‘EVM से छेड़छाड़ की, तो हम जान’, रात 12 बजे तक स्ट्रांग रूम में रहीं ममता, बाहर TMC-BJP का हंगामा

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×