W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ramgarh Chutupalu Valley Accident: ब्रेक फेल होने के बाद हाईवे पर 2 किलोमीटर तक गाड़ियां रौंदता गया ट्रेलर, 12 वाहनों को मारी टक्कर, 25 से अधिक घायल

03:40 PM Jul 01, 2026 IST | Bhawana Rawat
ramgarh chutupalu valley accident  ब्रेक फेल होने के बाद हाईवे पर 2 किलोमीटर तक गाड़ियां रौंदता गया ट्रेलर  12 वाहनों को मारी टक्कर  25 से अधिक घायल
Ramgarh Chutupalu Valley Accident

रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह के करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे कई वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इसमें 6 कार, 3 मोटरसाइकिल, 2 कंटेनर और 1 बस समेत कुल 12 वाहन स चपेट में आ गए। इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए और 12 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।

Advertisement

अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक चलता रहा ट्रेलर

Ramgarh Chutupalu Valley Accident
Uncontrolled Trailer Accident Ramgarh (Image- Social Media)

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था, जिसकी वजह से ट्रेलर अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक चलता रहा। सामने वाहनों की लंबी कतार इसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार ट्रेलर और कंटेनर के बीच बुरी तरह डाब गई। इस दौरान उसने 6 फोर व्हीलर, 3 दोपहिया वाहनों और एक बस को टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसे में 15 से 20 लोग घायल

दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने खुद ही राहत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को वाहनों से निकलकर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस हादसे में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

हजारीबाग जाने वाली लेन लंबे समय तक बाधित

Ramgarh Chutupalu Valley Accident
Trailer Hits Multiple Vehicles Jharkhand (Image- Social Media)

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का अभियान शुरू किया गया। हादसे की वजह से हजारीबाग जाने वाली लेन लंबे समय तक बाधित रही। फिलहाल वन-वे से वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। फ़िलहाल इस हादसे में मौत की पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच चल रही है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×