रांची में दरोगा के घर चोरी, 20 लाख का माल ले उड़े चोर, पुलिस कर रही जांच
Jharkhand News : झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरों ने एक पुलिस के घर ही चोरी कर डाली। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद रांची पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार वारदात के समय दरोगा शशि अपने परिवार के साथ घर से बाहर थे।
दरोगा ने दी नजदीकी थाने में जानकारी
जानकारी के अनुसार यह घटना रांची के चुटिया थाने की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
वही पुलिस के खास विभाग के अधिकारी के घर हुई इस बड़ी चोरी से इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
पुलिस ने दी घटना की पूरी जानकारी
स्थानीय पुलिस के अनुसार चोरों ने दरोगा शशि गुप्ता के बंद घर में मैन गेट का ताला तोड़कर घर में एंट्री ली। इसके बाद अलग-अलग कमरों में लगे को खंगाला। जिसके बाद घर मे रखे सभी कीमती सामन,नगदी और जेवरात चुरा कार मौके से फरार हो गए।
पीड़ित पुलिस द्वारा दिए बयान में उन्होंने 20 लाख नगदी चोरी होने की बात कही है। वहीं बताया जा रहा हैं, कि पीड़ित दरोगा की पोस्टिंग हजारीबाग जिले में चल रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Jharkhand Husband Wife Death: पति-पत्नी ने कंबल में आग लगाकर की आत्महत्या, लोगों में हड़कंप

Join Channel