For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jharkhand:आदमखोर तेंदुए की दहशत, घरों में क़ैद रहने को मजबूर लोग

झारखंड गढ़वा लातेहार गांवों में लोग बेहद परेशान है।जहाँ आदमखोर तेंदुए की दहशत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रशासन की कई टीमें लगी हुई है।

12:53 PM Dec 27, 2022 IST | Desk Team

झारखंड गढ़वा लातेहार गांवों में लोग बेहद परेशान है।जहाँ आदमखोर तेंदुए की दहशत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रशासन की कई टीमें लगी हुई है।

jharkhand आदमखोर तेंदुए की दहशत  घरों में क़ैद रहने को मजबूर लोग
झारखंड गढ़वा लातेहार गांवों में लोग बेहद परेशान है।जहाँ आदमखोर तेंदुए की दहशत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रशासन की कई टीमें लगी हुई है। लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग रही और लोग घरों से निकलने तक से परहेज़ कर रहे हैं।बता दें, झारखंड के गढ़वा-लातेहार जिले के कम से कम 12 से अधिक गांवों में पिछले एक पखवाड़े से एक आदमखोर तेंदुए का आतंक इस तरह है कि लोग शाम के बाद अकेले घरों से निकलने तक से परहेज कर रहे है।  प्रशासन की कई टीमें इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के अभियान में जुटी हैं, लेकिन अब तक इसमें सफलता हाथ नहीं लगी है।
Advertisement
तेंदुए के आतंक ने लोगों में फैलाई दहशत
तेंदुए का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है कि ग्रामीण बेहद परेशांन हैं।  तेंदुए ने पिछले 16 दिनों में गढ़वा और लातेहार में तीन बच्चों को अपना निवाला बनाया है।  कुछ पालतू मवेशी भी मारे गए हैं। आलम यह है कि तेंदुए के कभी रंका तो कभी भंडरिया, कभी बरगड तो कभी चिनिया प्रखंड के किसी गांव में देखे जाने की सूचना मिल रही है।
वन विभाग जगह-जगह लगा रहा पिंजरे
Advertisement
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग जगह-जगह पिंजरे लगाकर उसकी घेराबंदी की कोशिश कर रहा है। सोमवार को कई लोगों ने तेंदुए के रमना प्रखंड के सिलीदाग और धुरकी के पनघटवा में देखे जाने का दावा किया है, हालांकि रमना वन परिसर पदाधिकारी के मुताबिक इन इलाकों में कहीं भी तेंदुए का पगमार्क नहीं देखा गया है।
तेंदुए ने एक युवक के ऊपर छलांग लगाई 
दरअसल तेंदुए के घूमने की चर्चा के कारण इलाके के किसानों ने गेहूं के पटवन का काम छोड़ दिया है। रात्रि को सगमा प्रखंड के मकरी गांव स्थित जंगल में तेंदुए ने एक युवक के ऊपर छलांग लगाई थी। रविवार रात्रि को सगमा प्रखंड के मकरी गांव स्थित जंगल में तेंदुए ने एक युवक के ऊपर छलांग लगाई थी। निकले मकरी गांव निवासी  ने बताया कि वह रात्रि के समय लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर के नजदीक मकरी जंगल में निकला था, इसी बीच एक तेंदुआ उसकी तरह झपट्टा लेकिन वह झाड़ी में फंस गया। उसने शोर मचाया तो दर्जनों ग्रामीण टायर जलाकर तेंदुआ को भगाने निकले।
यूपी से मंगाए गए पिंजरे 
इसपर मकरी वन समिति के अध्यक्ष  ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल मे नहीं जाने की सलाह देते हुए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन विभाग ने यूपी के मेरठ से तीन पिंजरे मंगाए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर जाल लगाया गया हैऔर तेंदुए की तलाश लगातार जारी है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×