Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, 723 कारतूस के साथ नक्सली अरेस्ट

झारखंड पुलिस की छापेमारी में नक्सली हथियारों का जखीरा मिला…

02:06 AM Jun 11, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

झारखंड पुलिस की छापेमारी में नक्सली हथियारों का जखीरा मिला…

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने टीएसपीसी के नक्सली अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर जंगल से 723 कारतूस बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि अर्जुन के पास से एक लोडेड देसी कट्टा भी मिला। इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है।

झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एक नक्सली अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव में एक नक्सली के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इस पर सिमरिया के एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव में छापेमारी की गई तो टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर अर्जुन गंझू पकड़ में आया। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया।

झारखंड में नक्सली के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इसके बाद उसकी निशानदेही पर पास के जंगल में छापेमारी की गई, जहां जमीन के अंदर डिब्बे में छिपाकर रखे गए कुल 723 कारतूस बरामद हुए। इनमें 477 राउंड कारतूस इंसास राइफल और 246 राउंड कारतूस पॉइंट 303 के हैं। अर्जुन गंझू पूर्व में नक्सली वारदात को लेकर जेल भी जा चुका है। राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान लोहरदगा जिले की पुलिस ने कई सालों से फरार माओवादी नक्सली ललिंद महतो उर्फ राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लोहरदगा के अलावा लातेहार और कई अन्य जिलों में मामले दर्ज हैं।

आगे की जांच जारी

लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया है कि ललिंद जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव का रहने वाला है। कई संगीन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर 15 लाख रुपये के इनामी रवींद्र गंझू के दस्ते में शामिल रहा है। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से जिले में नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article