Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव ढेर

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान

09:27 AM May 26, 2025 IST | IANS

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान

झारखंड पुलिस ने लातेहार में 5 लाख के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया और 10 लाख के इनामी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने नक्सलियों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इस सफलता को पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी जीत बताया।

झारखंड के लातेहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लातेहार पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया है। इसके अलावा, 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को भी गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में मौजूद है। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर टीम गठित की गई और पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की।

झारखंड के लातेहार में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर हुआ इनामी नक्सली पप्पू लोहरा

इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई थी, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने घटनास्थल से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की हैं। इसके अलावा, पुलिस द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

अनुराग गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पप्पू लोहरा राज्य का टॉप वांटेड अपराधी था। उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज थे। यह सिर्फ “सफलता नहीं, बहुत बड़ी सफलता” है। पप्पू लोहरा के खिलाफ हत्या, जमीन लूट और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले थे। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डिप्टी कमांडेंट की हत्या में भी वांटेड था। लातेहार में उसने कई लोगों की हत्याएं की थीं और जमीन हथियाई थी। एक तरह से कहा जाए तो “धरती पर का एक बड़ा बोझ” खत्म हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Next Article