W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jharkhand Politics : झारखंड विधानसभा चुनाव में इन हॉट सीट्स पर रहेगी सबकी नजर

झारखंड चुनाव: हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की हॉट सीटों पर टिकी निगाहें

01:12 AM Oct 27, 2024 IST | Abhishek Kumar

झारखंड चुनाव: हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की हॉट सीटों पर टिकी निगाहें

jharkhand politics   झारखंड विधानसभा चुनाव में इन हॉट सीट्स पर रहेगी सबकी नजर

Jharkhand Politics : झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 81 में से कई सीटें ऐसी हैं, जिस पर लड़ाई सीधी है। आपको उन्हीं हॉट सीट के बारे में बताते हैं।

Advertisement

Jharkhand Politics : इन हॉट सीट्स पर रहेगी सबकी नजर

हेमंत सोरेन: सबसे पहले बात करेंगे बरहेट विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीसरी बार चुनावी ताल ठोक रहे हैं। यानि इस सीट से हैट्रिक बनाने के इरादे के साथ उतरेंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को 73,725 वोट मिले थे जबकि माल्टो को 47,985 वोट पर संतोष करना पड़ा था वहीं तीसरे पायदान पर जेवीएम (पी) के होपना टुडू रहे उन्हें 2,622 मतों से संतोष करना पड़ा था।

Advertisement

Jharkhand Politics : 2014 में हेमंत सोरेन को 62, 515 वोट मिले थे यानि 2019 में उनका ग्राफ बढ़ा। करीब दस हजार वोट ज्यादा मिले। उस चुनाव में भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 38,428 मत मिले थे। तब साइमन माल्टो जेवीएम (पी) में थे और उन्होंने 14,161 वोट हासिल किए थे। हेमंत 2014 में दुमका से भी लड़े थे लेकिन वहां से लुईस मरांडी के हाथों करारी शिकस्त मिली थी।

Advertisement

कल्पना सोरेन: गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम ने झारखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को टिकट थमाया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम नेता सरफराज अहमद ने भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश वर्मा को हराकर जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने ये सीट कल्पना सोरेन के लिए छोड़ दी। कल्पना ने साल 2024 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 27 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी।

Jharkhand Politics : चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन कल्पना सोरेन हैं। जिनके पास न सिर्फ अपने पति से अधिक कैश, चल और और संपत्ति है बल्कि निवेश के मामले में भी वो जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और पति हेमंत सोरेन से कहीं आगे हैं। भारत निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 2.59 करोड़ रुपये से अधिक है तो कल्पना सोरेन के पास 5.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×