टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Jharkhand Politics : झारखंड में राकांपा विधायक कमलेश सिंह भाजपा में हुए शामिल

10:11 PM Oct 04, 2024 IST | Abhishek Kumar

Jharkhand Politics : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।

Advertisement

Jharkhand Politics : कमलेश सिंह भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश के हुसैनाबाद से विधायक ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि वह पलामू में पार्टी को मजबूत करेंगे।सिंह का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भाजपा में स्वागत किया। साथ ही मरांडी ने कहा, ‘‘सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नयी मजबूती और ताकत मिलेगी।’’

Jharkhand Politics : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। वह झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं।शर्मा ने कहा, ‘‘झारखंड में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है। यहां बदलाव होगा और इसे कोई नहीं रोक सकता। मेरा मानना ​​है कि सिंह के शामिल होने से इसे और मजबूती मिलेगी।’’उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना और इसे देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में से एक बनाना है।वहीं, सिंह ने कहा, ‘‘‘बांग्लादेशी घुसपैठ पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और गठबंधन सरकार के मौजूदा शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।’’

Jharkhand Politics : सिंह, महाराष्ट्र में राकांपा में राजनीतिक उथल-पुथल होने के बाद, अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए थे।बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा शनिवार को घोषणापत्र के पांच मुख्य बिन्दु को जारी करेगी।उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि वे उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ तैयार हैं, लेकिन अब पार्टी संसदीय बोर्ड को सभी सीटों की समग्र सूची जारी करने या फिर चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा करने का निर्णय लेना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article