Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ECI के 'सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स' में झारखंड को पहला स्थान

07:28 PM Jun 01, 2024 IST | Pannelal Gupta

ECI : भारत निर्वाचन आयोग(Election Commission of India) की ओर से जारी किए गए 'सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स' में झारखंड को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की दिशा में सक्रियता के आधार पर देश भर के टॉप 10 राज्यों की सूची में भी झारखंड पहले पायदान पर रहा है।

Highlights

ECI : 'परफॉर्मेंस इंडेक्स में 14 विभिन्न मानकों को आधार'

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सोशल मीडिया नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि देश के सभी राज्यों के सीईओ कार्यालयों की सोशल मीडिया सक्रियता की रैंकिंग करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जो हर माह परफॉर्मेंस इंडेक्स तैयार होती है, उसमें 14 विभिन्न मानकों को आधार बनाया जाता है।

ECI : मीडिया प्लेटफॉर्म की कुल मासिक रीच

इन मानकों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कुल मासिक रीच, सब्सक्राइबर संख्या में अनुपातिक वृद्धि, नवाचारी अभियानों की संख्या, क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्ट की संख्या, दिव्यांग जनों के अनुकूल सामग्री का प्रयोग, स्थानीय आईकॉन व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ समन्वय, लाइव संवाद प्रमुख हैं।

राजस्थान को भी झारखंड के साथ पहला स्थान मिला

संजय कुमार ने बताया कि झारखंड की यह रैंकिंग अप्रैल माह में सोशल मीडिया पर किए गए विभिन्न सकारात्मक प्रयासों को लेकर थी, जिसमें राजस्थान को भी झारखंड के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है, वहीं कर्नाटक को दूसरा तथा उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मतदाता जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है।

सोशल मीडिया का प्रयोग

इस बार झारखंड में इसी दिशा में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया गया। न केवल मुख्यालय स्तर से कई सोशल मीडिया अभियान चलाए गए, बल्कि राज्य के कुछ जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर कई हैशटैग अभियान चलाए। इन अभियानों में आम लोगों की भी अपार सहभागिता रही। कई हैशटैग अभियान देश भर में ट्रेंड भी हुए।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article