W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jharkhand Rape Case : झारखंड में गैंगरेप की दो घटनाओं में आठ आरोपी गिरफ्तार

03:31 PM Oct 14, 2024 IST | Abhishek Kumar
jharkhand rape case   झारखंड में गैंगरेप की दो घटनाओं में आठ आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

Jharkhand Rape Case : झारखंड के पलामू और लातेहार जिले में दलित और आदिवासी समुदाय की लड़कियों से गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में सूचना मिलते ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jharkhand Rape Case : दो घटनाओं में आठ आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पलामू और लातेहार जिले में दलित और आदिवासी समुदाय की लड़कियों से गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आई हैं। बता दें कि पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रही दलित और आदिवासी समाज की दो नाबालिग लड़कियों के साथ शुक्रवार की शाम छह लड़कों ने गैंगरेप किया था। पहले इस घटना को दबाने की कोशिश हुई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि गांव में पंचायत बुलाकर उन्हें पुलिस के पास पहुंचने से रोकने की कोशिश की गई।

Jharkhand Rape Case : रविवार देर शाम पीड़िता और उनके परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना पहुंच कर इसकी एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम पासवान, अरविंद सिंह, मंदीप पासवान, पप्पू पासवान शामिल हैं। इनमें एक मुखिया (ग्राम प्रधान) का पुत्र है। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।दूसरी घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है, जहां महुआडांड़ बाजार से रविवार शाम घर लौट रही एक आदिवासी लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप किया।

Jharkhand Rape Case : सोमवार को पीड़िता और गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर वारदात की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×