W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड : रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, चार दिनों तक अस्पताल में चला इलाज, फिर तोड़ दिया दम

02:41 PM Sep 29, 2023 IST | Uday sodhi
झारखंड   रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग  चार दिनों तक अस्पताल में चला इलाज  फिर तोड़ दिया दम

झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी में बलात्कार पीड़िता एक 25 वर्षीय महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चार दिनों के संघर्ष के बाद उसने आखिरकार दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने इस संबंध में बिरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisement

चाकू की नोक पर उसका किया बलात्कार  

Advertisement

इसमें बताया गया है कि उनकी पुत्री की ससुराल हजारीबाग जिले में है। बिरनी थाना क्षेत्र का दलांगी निवासी नियाज अंसारी बीते 21 सितंबर को उसके ससुराल पहुंचा और झूठी सूचना दी कि उसकी मां बीमार है। वह उसे मायके ले जाने आया है। नियाज के कहने पर महिला उसके साथ बाइक से मायके के लिए निकली। बाइक चला रहा नियाज उसे मायके ले जाने के बदले सुनसान जगह पर ले गया और चाकू की नोक पर उसका रेप किया।

Advertisement

आहत महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर लगा ली आग 

शोर करने पर उसने जान मारने की धमकी दी। इसके बाद नियाज उसे दलांगी में एक स्कूल के पास छोड़कर भाग गया। वह किसी तरह मायके पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी। अगले दिन उसे लेकर घरवाले जब उसकी ससुराल गए तो पति और ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। इधर नियाज से इस बारे में पूछताछ की गयी तो उसने कहा कि वह महिला से विवाह कर लेगा। इसे लेकर 24 सितंबर को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन घटना से आहत महिला ने 23 सितंबर की रात को खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसे बोकारो जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने 28 सितंबर को दम तोड़ दिया। बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आरोपी घर से फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Author Image

Uday sodhi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×