Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड : राज्यसभा के लिए झामुमो से शिबू का नाम तय, BJP में रघुवर की चर्चा

राज्यसभा सदस्यों के चुनाव संबंधित नामांकन प्रक्रिया (आज से) शुक्रवार से शुरू हो गई। राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है।

05:20 PM Mar 06, 2020 IST | Shera Rajput

राज्यसभा सदस्यों के चुनाव संबंधित नामांकन प्रक्रिया (आज से) शुक्रवार से शुरू हो गई। राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है।

राज्यसभा सदस्यों के चुनाव संबंधित नामांकन प्रक्रिया (आज से) शुक्रवार से शुरू हो गई। राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है। इसी क्रम में झारखंड की छह राज्यसभा सीटों में से दो पर चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हो गई है। महागठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही खेमों में रणनीति बनाने का दौर जारी है। 
Advertisement
महागठबंधन ने पहली सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन का नाम तय कर लिया है। गौरतलब है कि राज्य में मौजूदा विधायकों की संख्या के हिसाब से शिबू सोरेन का तीसरी बार राज्यसभा में जाना तय है। इससे पहले शिबू सोरेन 1998 में और वर्ष 2002 में राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका सीट छोड़ने के बाद फिलहाल झामुमो के पास 29 विधायक हैं। ऐसे में शिबू सोरेन की जीत तय मानी जा रही है। दूसरी सीट पर फैसला कांग्रेस आलकमान को करना है, जिसके लिए भाजपा और झामुमो गठबंधन में कड़ी टक्कर होगी। 
प्रदेश भाजपा के अंदर भी राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है। पार्टी की ओर से उम्मीदवार के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम की चर्चा है। इस मुद्दे पर आजसू पार्टी से बातचीत चल रही है। 
माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को हुई मुलाकात में बात हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर झारखंड भाजपा के एक बड़े नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को केंद्र में भेजा जाना तय है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ही करना है। 
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटें हैं। राज्यसभा तक पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 28 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 
Advertisement
Next Article