टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

झारखंड: सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की राज्य समन्वय समिति पर पहली बैठक हुई

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई।

10:02 AM Jun 18, 2022 IST | Desk Team

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई।

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
Advertisement
 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे तथा इस दौरान रांची के मांडर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की चुनाव मैदान में होंगी।इससे पहले झामुमो ने एक विज्ञप्ति में बताया था कि राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक 17 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। हाल में राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में हुए विवाद के बाद झारखंड में राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया था।
नौ सदस्यीय समन्वय समिति में अध्यक्ष शिबू सोरेन
नौ सदस्यीय समन्वय समिति में अध्यक्ष शिबू सोरेन, आलमगीर आलम (कांग्रेस), राजेश ठाकुर (कांग्रेस), बंधु तिर्की (कांग्रेस), सत्यानन्द भोक्ता (राष्ट्रीय जनता दल), विनोद कुमार पाण्डेय (झामुमो), फागु बेसरा (झामुमो), सरफराज अहमद (झामुमो) एवं योगेंद्र प्रसाद (झामुमो) शामिल हैं।
Advertisement
Next Article