झारखंड : दुमका के 33 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को होता है साप्ताहिक अवकाश, जांच के आदेश जारी
झारखंड के दुमका में 33 सरकारी स्कूलों में रविवार की बजाए शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाता है। मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश जारी हुए है।
10:04 AM Jul 15, 2022 IST | Desk Team
झारखंड के दुमका में 33 सरकारी स्कूलों में रविवार की बजाए शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश देने का मामला सामने आया है। सभी 33 स्कूल मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हैं। वहीं इन स्कूलों के आगे या फिर पीछे ‘उर्दू’ शब्द जुड़ा हुआ है। इससे पहले जामताड़ा से भी ऐसा ही मामला सामने आया था।
Advertisement
मामले की जानकारी देते हुए दुमका के डीएसई संजय कुमार दास ने कहा कि हमने 33 स्कूलों के बीओ को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की सलाह दी है। सभी स्कूलों के नाम उर्दू से जुड़े हैं। बता दें कि ये सभी स्कूल मदरसा नहीं हैं, बल्कि सामान्य प्राथमिक और मध्य विद्यालय हैं।

जामताड़ा के बाद पाकुड़, पलामू, बोकारो, गिरिडीह, रांची के कमोबेश स्कूलों में ऐसा होने की बात अभी तक सामने आई थी। वहीं गढ़वा जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दवाब डालकर स्कूल की प्रार्थना बदलवाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए थे।
Advertisement
Advertisement