W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड के सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, 1 करोड़ के इनामी मिसिर की तलाश, कोबरा बटालियन का सर्च ऑपरेशन जारी

12:38 PM Apr 29, 2026 IST | Himanshu Negi
झारखंड के सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी  1 करोड़ के इनामी मिसिर की तलाश  कोबरा बटालियन का सर्च ऑपरेशन जारी
Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter

Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। बता दें कि यह गोलीबारी टोंटो पुलिस स्टेशन क्षेत्र में उस समय हुई जब कोबरा 209 बटालियन के जवान रुतुघुतु के घने जंगलों में गश्त पर थे। सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोएलकेरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बोरोई और टूनबेड़ा क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Advertisement

Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter: माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू की

Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter
Jharkhand West Singhbhum Maoist Encounter (Source: Social Media)

अभियान के दौरान, घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुअ जबरदस्त पलटवार किया जिसके परिणामस्वरूप सुबह से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया है और अतिरिक्त जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।

Advertisement

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि जंगल क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हाल ही में एक पूर्व माओवादी की हत्या के बाद गोएलकेरा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के फिर से शुरू होने को लेकर चिंताएं जताई गई थीं।

Advertisement

Jharkhand Maoist Encounter: 1 करोड़ के इनामी मिसिर की तलाश

Jharkhand Maoist Encounter
Jharkhand Maoist Encounter (Source: Social Media)

1 करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन कर रहे है और बताया जा रहा है कि इस नक्सली के नेतृत्व में एक दस्ता इलाके में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि सारंडा और कोलहान के सीमावर्ती वन क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों में संभावित बढ़ोतरी हो सकती है।

CoBRA 209 Battalion: वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित

मुठभेड़ के बाद, पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कोल्हान क्षेत्र के संवेदनशील वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बल जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं जिससे क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके और माओवादियों को ढेर किया जा सके।

ALSO READ: झारखंड के गिरिडीह में गोलगप्पा बना जान का दुश्मन, 1 बच्चे की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×