झारखंड को मिलेंगे तीन और नए एयरपोर्ट्स, 14 हवाई मार्ग कराए जाएंगे उपलब्ध : सिंधिया
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड को तीन और हवाई अड्डे मिलने वाले हैं।
03:01 PM Jul 12, 2022 IST | Desk Team
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड को तीन और हवाई अड्डे मिलने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए राज्य में 14 नये हवाई मार्ग उपलब्ध कराए जाएंगे।
सिंधिया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झारखंड जा रहे हैं। प्रधानमंत्री अन्य परियोजनाओं के साथ देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। सिंधिया ने कहा, ‘‘झारखंड में जल्द ही पांच हवाई अड्डे होंगे। रांची और देवघर के बाद, हम बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में हवाई अड्डे स्थापित करेंगे। साथ ही, राज्य में संपर्क बढ़ाने के लिए 14 नए हवाई मार्ग उपलब्ध कराए जाएंगे।’’
Advertisement
Advertisement