टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जींद की रैली होगी ऐतिहासिक : अश्विनी चोपड़ा

NULL

09:10 PM Feb 09, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : करनाल सांसद अश्विनी चोपड़ा ने लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक कर शाह की जींद रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से बाइक्स पहुंचने के लिए जो टारगेट रखे गए हैं। उस टारगेट से दो गुना बाइक्स करनाल लोकसभा क्षेत्र से जाएंगे। सांसद ने कहा कि जींद की रैली अब तक सबसे बड़ी रैली होगी।

उन्होंने जाटों के विरोध के सवालों के जवाब देते हुए कहा जाटों की हर मांग को सरकार ने मान लिया है। अभी पिछले दिन 11 जिलों के 70 मुकद्दमे सरकार ने रद्द कर दिये हैं। जाट समझदार हैं इसलिए कोई भी जाट समाज शाह के आगमन पर विरोध नहीं जताएगा। करनाल के भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पानीपत के जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, महिला मोर्चा की करनाल व पानीपत की जिलाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जींद रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article