For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत में लॉन्च हुआ JioTag Go, Google Find My Device नेटवर्क सपोर्ट के साथ

JioTag Go के उपयोगकर्ता ब्लूटूथ रेंज में ट्रैकर को पिंग कर सकते हैं।

05:04 AM Dec 19, 2024 IST | Samiksha Somvanshi

JioTag Go के उपयोगकर्ता ब्लूटूथ रेंज में ट्रैकर को पिंग कर सकते हैं।

भारत में लॉन्च हुआ jiotag go  google find my device नेटवर्क सपोर्ट के साथ

JioTag Go को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया

JioTag Go को बुधवार को आधकारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया गया। इस डिवाइस के लिए कहा जा रहा है कि ये भारत का पहला Android ट्रैकर है जो Google के Find My Device नेटवर्क को सपोर्ट करता है। आप अपने फ़ोन में Google Find My Device ऐप के ज़रिए ट्रैकर का पता लगा सकते हैं और ये दुनिया भर के सभी Android फ़ोन के नेटवर्क का इस्तेमाल करता है।

JioTag Go आप आसानी से ब्लूटूथ की मदद से चला सकते है और इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एक साल तक की बैटरी लाइफ़ देता है। इस साल की शुरुआत में जुलाई में, रिलायंस ने JioTag Air लॉन्च किया था, जो Apple के Find My नेटवर्क के साथ आसानी से चल सकता है।

भारत में JioTag Go की कीमत और उपलब्धता

भारत में JioTag Go की कीमत 1,499 रुपये है। साथ ही भारत में JioTag Go को Amazon, JioMart ई-स्टोर, रिलायंस डिजिटल और My Jio स्टोर से आसानी से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें की ये ट्रैकर काले, नारंगी, सफ़ेद और पीले रंग के विकल्पों में आता है। JioTag Go एक ब्लूटूथ ट्रैकर है जो Google के Find My Device फ़ीचर के साथ मिलता है।

ट्रैकर Android स्मार्टफ़ोन पर Find My Device एप्लिकेशन से जुड़ता है, जिसे आप Play Store के ज़रिए एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही आप इसका इस्तेमाल दुनिया भर में कहीं भी अपने सामान को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं। इस एप्प को चाबियों, पर्स, सामान, गैजेट, बाइक और अन्य चीज़ों से जोड़ा जा सकता है और फिर खोई हुई चीज़ों को खोजने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

जानिए कैसे काम करता है JioTag Go ?

JioTag Go की ब्लूटूथ रेंज में आने पर, आप Find My Device ऐप पर ‘Play Sound’ विकल्प पर टैप कर सकते हैं, और संबंधित JioTag Go एक बीप की आवाज़ करेगा, जिससे आपकी खोई हुई चीज़ आसानी से मिल जाएगी। ब्लूटूथ रेंज के बाहर, ट्रैकर का अंतिम स्थान Google के Find My Device नेटवर्क द्वारा पता लगाया जा सकता है। साथ ही रेंज में आने के बाद, JioTag Go अपने आप उपयोगकर्ता के फ़ोन से कनेक्ट हो जाएगा और वो ट्रैकर को खोजने के लिए ‘Play Sound’ सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। JioTag Go, Android 9 और उसके बाद के लॉन्च होने वाले स्मार्टफ़ोन के साथ संगत है।

जानिए JioTag Go की स्पेसिफिकेशन्स

JioTag Air iOS 14 या उसके बाद के संस्करण चलाने वाले iPhone मॉडल के साथ-साथ Android 9 और उसके बाद के संस्करण वाले Android स्मार्टफ़ोन के साथ संगत है। JioTag Go को काम करने के लिए सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें CR2032 बैटरी है, जो आराम से एक साल तक चलती है। अमेज़न लिस्टिंग से पता चलता है कि ट्रैकर का आकार ‎38.2 x 38.2 x 7.2 मिमी है और इसका वजन 9 ग्राम है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Samiksha Somvanshi

View all posts

Advertisement
×