Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jitan Ram Manjhi : जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी व्यक्त की

10:58 PM Jul 20, 2024 IST | Abhishek Kumar

Jitan Ram Manjhi : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। कुमार के साथ मांझी की कभी नजदीकी, तो कभी दूरी रही है।

Jitan Ram Manjhi ने नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी व्यक्त की

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी(Jitan Ram Manjhi न) ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। कुमार के साथ मांझी की कभी नजदीकी, तो कभी दूरी रही है।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख मांझी अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के दबाव के विरोध में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से नाता तोड़ते हुए 2015 में अपनी पार्टी ‘हम’ बनाई थी। मुख्यमंत्री पद पर कुमार की वापसी के लिए मांझी पर इस पद से हटने के लिए कथित तौर पर दबाव डाला गया था।

Advertisement

Jitan Ram Manjhi ने क्या कहा?

मांझी ने 2020 में कुछ समय के लिए कुमार से हाथ मिलाया था और उनके बेटे संतोष सुमन को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिला था। मांझी ने पिछले साल हुए प्रकरण को भी याद किया जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने में जुटे थे। इसी के फलस्वरूप ‘इंडिया’ गठबंधन बना था।मांझी ने याद किया, ‘‘मुझे नीतीश कुमार ने मेरी पार्टी का जदयू में विलय कर लेने या अलग हो जाने को कहा था।’’

खुद मांझी ने भी जदयू प्रमुख कुमार की तरह भाजपा नीत राजग छोड़ दिया था और बाद में फिर राजग के साथ हो गए थे। इसके फलस्वरूप संतोष सुमन मंत्रिपद बरकरार रख पाए थे।हम प्रमुख मांझी ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का एक भी कार्यकर्ता विलय के पक्ष में नहीं था। हमने सभी से संपर्क करने के बाद अलग होने का निर्णय लिया।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article