J&K : आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में 6 जवान घायल
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में उसके छह जवान घायल हो गये।
03:00 PM Oct 26, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में उसके छह जवान घायल हो गये।
Advertisement
Advertisement
पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ का यह दल सुरक्षा चौकी संभाल रहा था, उसी बीच आतंकवादियों ने उस पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में छह जवान घायल हो गये।
Advertisement
पुलिस के अनुसार ग्रेनेड तेज आवाज के साथ फटा और इलाके में दहशत फैल गयी। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों ने जवाब में हवा में गोलियां चलायीं।

Join Channel