Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Katra Bus Accident : कटरा से दिल्ली जा रही बस खाई में गिरी, 17 यात्री घायल

माता वैष्णो के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों को दिल्ली ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

05:34 AM Feb 22, 2025 IST | Shera Rajput

माता वैष्णो के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों को दिल्ली ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के कटरा से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों को दिल्ली ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 17 यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

खबरों के मुताबिक, यह बस दिल्ली की ओर जा रही थी, जब मांडा इलाके में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस कारण बस खाई में गिर गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की स्थिति

घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और बचाव दल ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी नॉर्थ जम्मू विवेक शेखर ने बताया कि इस दुर्घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। सभी को सुरक्षित बचाकर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, बस चालक अभी भी बस के अंदर फंसा हुआ है, जिसे निकालने की कोशिश जारी है।

दुर्घटना के सही कारणों का लगाया जा रहा है पता

इस दुर्घटना में घायल यात्री दिल्ली, मेरठ, फरीदाबाद और गोरखपुर के रहने वाले हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है और बस को ऊपर लाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

घायलों की पहचान

अंजली (58) फरीदाबाद, नितेश (35) फरीदाबाद, सुधीर महेश्वरी (65) फरीदाबाद, सुभाष (55) मेरठ, वृंदा (24) मुजफ्फरनगर, श्रुति (25) दिल्ली, ध्रुव (18) मेरठ, प्राची शर्मा (24) दिल्ली, विनोद कुमार (32) हिमाचल प्रदेश, कार्तिकेय त्रिपाठी (28) गोरखपुर, कल्याणी शर्मा (25) दिल्ली, हिमांशु (20) दिल्ली, श्रेया (23) मेरठ, संध्या (50) मेरठ, आतिश (24) दिल्ली और आकांशा (27) दिल्ली के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article